Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें Smart Newsline ऐप
8 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या
बिहार के भोजपुर 8 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या कर दी गई। घटना बिहियां गांव की है। आरोपी इरशाद बच्ची का मौसेरा भाई है। वह बच्ची को खेत में घुमाने के बहाने ले गया था। वहां उसके साथ रेप करने के बाद ब्लेड से गला काटकर उसकी हत्या कर दी। आरोपी खुद भी दो बच्चों का पिता है।
पूर्व सीएम कमलनाथ के भाई-भाभी की हत्या
ग्रेटर नोएडा में गुरुवार रात बुजुर्ग दंपती की गला दबाकर हत्या कर दी गई। यह हत्याकांड बीटा-2 थाना एरिया के अल्फा-2 सेक्टर में हुआ। यहां के मकान नंबर I-24 में 74 साल के नरेंद्र नाथ पत्नी सुमन के साथ रहते थे। नरेंद्र के बेटे रोहित ने बताया कि वह मध्यप्रदेश के पूर्व CM कमलनाथ के चचेरे भाई थे। कमलनाथ के करीबी कांग्रेस नेता मनोज राजानी ने भी इसकी पुष्टि की है। पुलिस के मुताबिक, दोनों की हत्या पैसे के विवाद में किए जाने का शक है।
शिकारियों ने बीट गार्ड की गोली मारकर हत्या की
देवास (मध्य प्रदेश) में पुंजापुरा रेंज के रतनपुर जंगल में बीट गार्ड की शिकारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। 52 साल के बीट गार्ड मदनलाल वर्मा ने जब शिकारियों को जंगल में देखा तो उनका बाइक से पीछा किया। वह चलती बाइक से ही उनका वीडियो बनाने लगे और उन्हें सरेंडर करने के लिए कहा। जवाब में एक शिकारी ने बंदूक निकाल ली और उन पर गोली चला दी।
तहसीलदार ने वकील को दी गालियां
अजमेर में राजस्व मंडल के स्टे ऑर्डर को लेकर वकील घनश्याम सिंह और उदयपुरवाटी के तहसीलदार अनुराग यादव के बीच हुई बहस ने गंभीर रूप ले लिया। मौके पर मकान तोड़ने पहुंचने तहसीलदार ने गाली गलौज की और इसका वीडियो वायरल हो गया। वकील की शिकायत के बाद राजस्थान राजस्व बार एसोसिएशन ने राजस्व मंडल सहित प्रदेश की सभी राजस्व अदालतों में हड़ताल का ऐलान कर दिया है।
Follow @ Facebook
Follow @ Twitter
Follow @ Telegram
Updates on Whatsapp – Coming Soon