Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें Smart Newsline ऐप
फाइल फोटो।
- चंडी स्थान के पास हुआ हादसा
- सिरसिया गांव जा रहे थे दोनों
पूर्णिया-धमदाहा SH पर एक तेज रफ्तार जुगाड़ गाड़ी ने 2 बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में 1 युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसकी हालत नाजुक है। बिहार में प्रतिबंध के बावजूद सड़कों पर जुगाड़ गाड़ी धड़ल्ले से दौड़ रही हैं। इस कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं। इसी क्रम में शनिवार को भी पूर्णिया में हादसा हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक नहर के आस-पास गिर गए। स्थानीय लोगों ने जब देखा तो दौड़कर आए और दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। भीषण हादसा देख जुगाड़ गाड़ी छोड़ चालक वहां से फरार हो गया।
सिरसिया जा रहे थे आनंद और लालू
घायलों की पहचान बीकोठी प्रखंड के सिरसिया गांव निवासी आनंद कुमार सिंह और लालू कुमार सिंह के रूप में की गई है। दोनों बाइक पर सवार होकर अपने घर सिरसिया के लिए निकले थे। जैसे ही धमदाहा थाना क्षेत्र के चंडी स्थान के पास पहुंचे, एक तेज रफ्तार जुगाड़ गाड़ी ने सामने से टक्कर मार दी।
1 की हालत गंभीर
घटना की सूचना मिलते ही धमदाहा थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने 1 घायल को वहां से पूर्णिया रेफर कर दिया। उसकी स्थिति नाजुक है। घर में सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। धमदाहा थानाध्यक्ष राजकिशोर शर्मा ने बताया कि जुगाड़ गाड़ी को कब्जे में कर लिया गया है। घायलों का इलाज पूर्णिया में चल रहा है।
Follow @ Facebook
Follow @ Twitter
Follow @ Telegram
Updates on Whatsapp – Coming Soon